
एकता यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, तिरंगे संग गूंजा भारत माता की जय
संक्षेप: Hapur News - एकता यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, तिरंगे संग गूंजा भारत माता की जय
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को गढ़ विधानसभा क्षेत्र में एकता और राष्ट्रभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। सरूरपुर नेशनल हाईवे-9 से लेकर सिंभावली किसान डिग्री कॉलेज तक एकता यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंगते नजर आए। कार्यक्रम की अगुवाई संयोजक एवं विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने की। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र की एकता को और सशक्त बनाना चाहिए। इस अवसर पर कपिल देव अग्रवाल, हरेंद्र सिंह तेवतिया, जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, पूर्व मंत्री मदन चौहान, सतपाल यादव भी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति गीतों की धुन पर कार्यकर्ता झूम उठे। हर ओर तिरंगे लहराते रहे और लोगों ने सरदार पटेल के एकता संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। यह आयोजन देश की एकता और अखंडता के प्रतीक लौहपुरुष सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि बन गया। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक भाटी, पुनीत गोयल, राजीव सिरोही, पिंकी त्यागी,मोहन सिंह, राहुल वशिष्ठ, नरेश प्रजापति, नीलम हरेंद्र, ममता तेवतिया, दीपक गौड़, आशीष चौधरी, देवेंद्र प्रधान, तरुण चौहान, राजेश अधाना जगदीश कर्दम, संजय चौहान, प्रमोद, परमजीत सिंह प्रधान, गोपाल ठाकुर, रोहित मल्होत्रा, हरवीर सिंह, और नलिन शर्मा आदि मौजूद रहे। ----

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




