शिलापट्ट पर नाम के लिए नहीं चलेगी मनमानी

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

नगर विकास विभाग ने शिलान्यास और लोकार्पण के दौरान लगने वाली शिलापट्टिकाओं पर जनप्रतिनिधियों के नाम और फॉन्ट साइज में एकरूपता लागू करने का निर्देश दिया है। सभी जनप्रतिनिधियों के नाम समान फॉन्ट साइज में अंकित किए जाएंगे, जिससे विवाद और शिकायतों को रोका जा सके।

शिलापट्ट पर नाम के लिए नहीं चलेगी मनमानी

समय समय पर विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण के दौरान लगने वाली शिलालेख पट्टिकाओं पर जनप्रतिनिधियों के नाम और उनके फॉन्ट साइज को लेकर अब एकरूपता लागू होगी। नगर विकास विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं कि शिलापट्टों पर नाम अंकित करने में निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया जाए और किसी भी जनप्रतिनिधि के नाम को बड़ा या छोटा दिखाने की मनमानी न की जाए। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार सांसद, क्षेत्रीय राज्यसभा सदस्य, महापौर, क्षेत्रीय विधायक, नामित नोडल सदस्य विधान परिषद, नगरपालिका अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष के नाम समान फॉन्ट साइज में अंकित किए जाएंगे।

सभी जनप्रतिनिधियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उचित स्थान दिया जाएगा। शासन का मानना है कि शिलापट्टों पर नामों के आकार और प्रस्तुति को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कई स्थानों पर जनप्रतिनिधियों के नाम शामिल न किए जाने या छोटे-बड़े फॉन्ट में लिखे जाने को लेकर विवाद सामने आए थे। इसी के मद्देनजर यह व्यवस्था लागू की गई है। नगर पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि पालिका के सभी विकास कार्यों के लिए लगने वाली शिलापट्ट पर जनप्रतिनिधियों के नाम एक सामान रखे जाते है। लेकिन भी फिर शासन के निर्देशों का पालन कराया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।