
अनियंत्रित होकर पलटा सेब से भरा ट्रक, चालक घायल
संक्षेप: Hapur News - जम्मू कश्मीर से बिहार जा रहा था ट्रक पहुंच यातायात व्यवस्था कराई सुचारू फोटो संख्या 21 हापुड़ संवाददाता। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एनएच-334 स्थित धनौरा
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एनएच-334 स्थित धनौरा कट के पास स्टेयरिंग लॉक होने के कारण सेब से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक मामूली रुप से घायल हो गया और सेब की पेटियां हाईवे पर बिखर गई। जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से ट्रक को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर ट्रक चालक फखारपुरा जिला बदगवा जम्मू निवासी एजाज अहमद ट्रक में सेब लेकर जम्मू कश्मीर से बिहार जा रहा था। जैसे ही वह एनएच-334 स्थित धनौरा कट के पास पहुंचने पर ट्रक का स्टेयरिंग अचानक लॉक हो गया।
जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया और सेब की पेटियां हाईवे पर बिखर गई। हादसा देख ट्रक के पीछे चल रहे वाहनों का लंबा जाम लग गया। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। क्रेन की मदद से ट्रक को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। सड़क पर बिखरे सेबों को भी हटवाया गया। थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रक चालक को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वापस भेज दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




