हापुड़ : सब्जियों से भरा कैंटर हाईवे पर पलटा, लगा जाम

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच-9 पर गांव उपैड़ा के पास एक सब्जी से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में कैंटर चालक को मामूली चोट आई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को ठीक किया। हादसे की जांच जारी है।

हापुड़ : सब्जियों से भरा कैंटर हाईवे पर पलटा, लगा जाम

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 पर गांव उपैड़ा के पास मंगलवार रात सब्जी से भरा एक कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस वजह से हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। इस हादसे में कैंटर चालक मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने किसी प्रकार मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात एक कैंटर गढ़मुक्तेश्वर की ओर से दिल्ली की तरफ जा रहा था। एनएच-9 पर गांव उपैड़ा के पास पहुंचने पर अचानक से कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इससे उसमें भरी सब्जियां भी सड़क पर बिखर गईं। कैंटर के पलटते ही मौके पर जाम लग गया।

कैंटर चालक मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर बाबूगढ़ पुलिस व एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और किसी प्रकार कैंटर को क्रेन की सीधा कर चालक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उधर, बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।