Tributes Paid to Former PM Manmohan Singh in Hapur by Congress Leaders हापुड़ : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कांग्रेस नेता, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsTributes Paid to Former PM Manmohan Singh in Hapur by Congress Leaders

हापुड़ : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कांग्रेस नेता

Hapur News - हापुड़ में कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम दर्शन देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक गजराज सिंह और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने उनकी प्रतिभा और सादगी की...

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Sat, 28 Dec 2024 11:40 AM
share Share
Follow Us on
हापुड़ : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कांग्रेस नेता

हापुड़, सवांददाता। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए शनिवार को हापुड़ के कांग्रेस नेता दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचे। पूर्व विधायक गजराज सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल, वरिष्ठ कांग्रेसी/पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ. शोएब, शहर कांग्रेस महासचिव/मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, शहर महासचिव भरतलाल शर्मा सहित कई कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अपनी कुशल प्रतिभा और सादगी के रूप में देशभर में जाने जाते हैं। पूर्व विधायक ने उनके जीवन को याद करते हुए कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री की गिनती देश के मशहूर अर्थशास्त्रियों में की जाती है। वरिष्ठ कांग्रेसी और पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जाना भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व भर के लिए भी अपूर्णीय क्षति है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।