रालोद कार्यकर्ताओं ने किसान घाट पहुंच चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - - जनपद से रालोद का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा दिल्ली रालोद कार्यकर्ताओं ने किसान घाट पहुंच चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि

रालोद कार्यकर्ताओं ने किसान घाट पहुंच चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि

शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी व कार्यकताओं ने दिल्ली स्थित किसान घाट पहुंचकर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 39 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम

इयस दौरान रोलोद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के किसान हितैषी विचारों एवं उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों एवं गरीब वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनके आदर्श आज भी देश के करोड़ों किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Voice of UP

किसानों के प्रति समर्पण

प्रदेश सचिव आकिल खान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने किसानों और मजदूरों के हित में जो कार्य किए, उन्हें देश कभी भुला नहीं सकता। उनका जीवन सादगी, संघर्ष और किसानों के प्रति समर्पण का प्रतीक था। राष्ट्रीय लोकदल उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर किसानों की आवाज़ बुलंद करता रहेगा। युवा जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी केवल एक नेता नहीं बल्कि देश के किसानों की आवाज़ थे। उन्होंने हमेशा गांव, गरीब और किसान की लड़ाई को मजबूती से उठाया। आज युवाओं को उनके विचारों को अपनाकर किसानों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता नानक चंद शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव भारन, जितेंद्र करकोड़ा, बिजेंद्र सिंह किल्होड़ा वाले, लताफ़त चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सामान्य प्रश्न

चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि कब है?
चौधरी चरण सिंह की 39 वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।