ब्रह्मलीन संत की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनी

Jan 29, 2026 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

Hapur News - ब्रह्मलीन संत की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनी

ब्रह्मलीन संत की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनी

ब्रहम्लीन संत की पुण्यतिथि के अवसर पर धर्म के बताए सद्मार्ग पर चलते हुए सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर दीन दुखियों की हरसंभव मदद करने का संकल्प लिया गया। महाभारत कालीन गढ़ गंगानगरी के पौराणिक मुक्तेश्वर महादेव नक्का कुआं मंदिर में गुरुवार को ब्रह्मलीन संत महेश गिरि की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक ढंग में मनाई गई। मंदिर के मुख्य महंत बरहागिरि महाराज ने कहा कि संतों का जीवन परोपकार के लिए होता है। जिनके वचनों को सुनकर भक्त धर्म के बताए सद्मार्ग पर चलते हुए सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर दीन दुखियों की हरसंभव मदद करने का संकल्प लेते हैं। इसके अलावा यह प्रण भी लेते हैं कि जीवन में कभी किसी का कोई अहित न हो पाए और जीवों पर भी दया होती रहे।

महंत ने कहा कि संत समागम हरि कथा तुलसी दुर्लभ दोगे शुद्ध धारा और लक्ष्मी पापी के घर भी हो। इसलिए संतों का आगमन हर किसी के भाग्य में नहीं होता है। संतों का दर्शन सभी लोग नहीं कर पाते हैं क्योंकि वे परोपकारी होते हैं। पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में भंडारा कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान महंत ऊमा गिरि स्वामी सत्यानंद गिरि, बाबा धाम भारती, गजेंद्र गिरि, मुक्तेश्वर गिरि, तपसी बाबा, समाजसेवी चौधरी मदनपाल, कलवा सैनी, अमरजीत सिंह, पूर्व चेयरमैन गब्बर सिंह, लक्ष्मण गिरि, पंडित खिलानंद, पंडित विनोद शास्त्री समेत बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;