
अटल जी हर दिल पर राज करने वाले राजनेता थे: विनीत शारदा
Hapur News - - पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपाईयों ने अटल पार्क में प्रज्जवल्लित किए दीप
हापुड़। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या को भाजपाईयों ने गढ़ रोड स्थित अटल पार्क पर उनकी प्रतिमा पर साफ सफाई की। इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवल्लित कर उन्हें नमन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी भारत के तीन बार प्रधानमंत्री रहे। उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि पक्ष के साथ-साथ हर विपक्षी में उनका हृदय से आदर करता था। विपक्ष में रहते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अटल जी को भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए विदेश भेजा था।
इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह हर दिल पर राज करते थे। शारदा ने कहा कि वह भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे, और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने लंबे समय तक राष्ट्रधर्म और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का संपादन भी किया। वह चार दशकों से भारतीय संसद के सदस्य थे। उन्होंने लखनऊ के लिए संसद सदस्य के रूप में कार्य किया। उन्होंने अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेकर प्रारंभ करने वाले वाजपेयी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के पहले प्रधानमंत्री थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कविता माधरे, जिला महामंत्री मोहन सिंह, सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, अशोक बबली, जिला कोषाध्यक्ष कपिल एसएम, महिला जिलाध्यक्ष पायल गुप्ता, सभासद नितिन पराशर, मनोज गौतम, नीलम सिंह, छवि दीक्षित, सौदान सिंह, जिला मिडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ, अमित शर्मा, हेमंत त्यागी, अमित सिवाल आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




