Hapur News: बिना फिटनेस दौड़ रहे दो स्कूली वाहनों को किया बंद

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: उप संभागीय परिवहन विभाग ने मिशन सेफ फ्यूचर के तहत वाहनों की फिटनेस और परमिट नवीनीकरण की वैधता समाप्त करने के लिए अभियान शुरू किया है। गुरूवार को स्कूली वाहनों की जांच में दो वाहनों को बिना फिटनेस पाया गया, जिन्हें थाना में बंद किया गया है। सभी स्कूलों को दस्तावेज प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है।

Hapur News: बिना फिटनेस दौड़ रहे दो स्कूली वाहनों को किया बंद

Hapur News: उप संभागीय परिवहन विभाग ने मिशन सेफ फ्यूचर के तहत वाहनों की फिटनेस और परमिट नवीनीकरण की वैधता समाप्त को लेकर अभियान शुरू किया है। इस दौरान गुरूवार की सुबह स्कूली वाहनों की जांच की गई, जिसमें दो स्कूली वाहन बिना फिटनेस के सड़कों पर दौड़ती पाई गई, जिन्हें निजामपुर स्थित टीपी नगर थाने में बंद कराया गया है। एआरटीओ (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे ने बताया कि जिले में पड़ने वाले सभी स्कूली वाहनों के स्वामियों को पत्र भेजा गया है, इसमें एक जुलाई से शुरू हुए मिशन सेफ फ्यूचर अभियान को लेकर सभी दस्तावेजों लेकर उपस्थिति होने के आदेश दिए गए हैं।

विभागीय रिकार्ड के अनुसार, फिटनेस और परमिट समाप्त होने पर आठ वाहनों का पंजीयन प्रमाण-पत्र निलंबित कर दिया है। अब गुरूवार से प्रवर्तन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।उन्होंने बताया कि गुरूवार की सुबह स्कूली वाहनों की जांच की गई। इस दौरान निजामपुर में स्कूली वाहनों की जांच के दौरान एक प्राइवेट स्कूल के दो वाहनों की फिटनेस समाप्त थी और वह छात्र-छात्राओं को बिना फिटनेस वाले वाहनों में लाने-ले जाने का कार्य कर रहा था। ऐसे में दोनों वाहनों को टीपी नगर थाने में बंद कराया गया। जबकि छात्र-छात्राओं को स्कूल के दूसरे वाहनों से भेजा गया, ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सबसे अधिक जरूरी है। इसलिए स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य भी वाहनों से संबंधित कार्य में लापरवाही न बरतें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsHapur News: बिना फिटनेस दौड़ रहे दो स्कूली वाहनों को किया बंद