Hapur News: पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित
Hapur News: कृषि विज्ञान केन्द्र, हापुड़ द्वारा 25 किसानों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पराली जलाने की प्रवृत्ति को रोकना और फसल अवशेषों के उचित उपयोग को प्रोत्साहित करना था। विशेषज्ञों ने किसानों को तकनीकी जानकारी प्रदान की और अवशेषों के वैज्ञानिक प्रबंधन पर जोर दिया।

Hapur News: कृषि विज्ञान केन्द्र, हापुड़ द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के अंतर्गत किसानों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जनपद के 25 किसानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल अवशेषों के वैज्ञानिक एवं उपयोगी प्रबंधन के प्रति जागरूक करना तथा पराली जलाने की प्रवृत्ति को रोकते हुए फसल अवशेषों के उचित उपयोग के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के अलग-अलग पहलुओं पर तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी डॉ. नवीन चन्द्र प्रभारी, हस्तिनापुर ने किसानों को संबोधित करते हुए फसल अवशेषों को समस्या के बजाय कृषि के लिए उपयोगी संसाधन के रूप में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को फसल अवशेषों को न जलाने तथा हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं अन्य आधुनिक कृषि यंत्रों के माध्यम से अवशेष प्रबंधन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण की आवश्यकता
वही डॉ. अरविन्द कुमार, ने फसल अवशेष प्रबंधन की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए किसानों से अपील की कि वे पराली जलाने से बचें और फसल अवशेषों का खेत में ही वैज्ञानिक प्रबंधन करें। उन्होंने बताया कि अवशेषों के उचित प्रबंधन से मृदा की उर्वरता, जैविक कार्बन एवं नमी संरक्षण में सहायता मिलती है तथा खेती की लागत को भी कम किया जा सकता है।
---------------

