Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsTrain Accident Leads to Death and Family Protests in Pilkhuwa
ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत के मामले में जमकर हंगामा

ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत के मामले में जमकर हंगामा

संक्षेप:

Hapur News - शव को छोटा हाथी में रखे एक टैक्सटाइल फर्म पर ले जाने लगे परिजन, पुलिस ने रोक लगे परिजन, पुलिस ने रोक पुलिस और परिजन के बाद जमकर हुई नोंकझोक, किसी तरह

Dec 05, 2025 07:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम जीएस रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में शुक्रवार दोपहर को मृतक के परिजन ने जोरदार हंगामा किया। मृतक के परिजन ने आरोप लगाया कि कंबल व्यापारी व उनके पुत्र के उत्पीड़न के कारण अर्जुन ने आत्महत्या की गई है। शव को छोटा हाथी में रखकर परिजन व अन्य लोगों ने गांधी रोड स्थित एक टैक्सटाइल फर्म की ओर ले जाने का प्रयास किया,लेकिन पुलिस ने मोहल्ला डबरिया में ही छोटा हाथी को रोक दिया। इसको लेकर पुलिस और लोगों के बीच जमकर नोंकझोक हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परिजन शव को लेकर मोहल्ला अशोक नगर पहुंचे और मृत का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। मोहल्ले में ही जाम लगा दिया। उन्होंने आरोपी पिता पुत्र की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। किसी तरह पुलिस ने परिजन और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। वहीं मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने कंबल व्यापारी और उनके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को जीएस रेलवे फाटक के पास सद्भावना एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान मोहल्ला अशोक नगर निवासी अर्जुन (50 वर्ष)के रूप में हुई थी। शुक्रवार को अर्जुन शर्मा की मौत को लेकर परिजन में रोष व्याप्त हो गया। पोस्टमार्टम होकर शव जब घर पहुंचा तो काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और रोष व्याप्त हो गया। परिजन और लोगों ने जमकर हंगामा किया। इसी बीच छोटा हाथी शव को रखकर गांधी रोड स्थित एक टैक्सटाइल फर्म पर ले जाने ले। सूचना मिलने पर सीओ अनीता चौहान, थाना प्रभारी श्योपाल सिंह, धौलाना थाना प्रभारी मनीष चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डबरिया मोहल्ले में शव लेकर जा रहे छोटा हाथी को रोक लिया। इसको लेकर लोगों की पुलिस से जमकर नोकझोक हुई और हंगामा होने लगा। किसी तरह पुलिस ने वापस कैंटर को अशोक नगर भेजा। परिजन ने आरोप लगाया कि अर्जुन ने उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या की है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और तुरंत गिरफ्तारी की जाए। पुलिस ने लोगों को समझाकर किसी तरह शांत किया। मृतक के पुत्र विनय शर्मा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पिता अर्जुन शर्मा अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष व व्यापारी लक्ष्मी नारायण मोदी के यहां जनार्दन टैक्स टाइल के यहां चादर व लोई (शाल) को तय एवं प्रेस करने के लिऐ लाते है और निर्धारित मजदूरी लेकर काम करते थे ।वह कपड़ों की गिनती कर वापस करते थे। उनके पिता इनके यहां करीब 35-40 वर्ष से कार्य करते थे और आज तक कोई शिकायत नहीं रही, ना लक्ष्मी नारायण मोदी की तरफ से कोई शिकायत हुई । अचानक लक्ष्मी नारायण मोदी एवं उनके पुत्र अंकुर गोयल ने किसी अन्य व्यक्ति के कहने पर उसके पिता को बिना किसी कारण के प्रताड़ित किया और आरोप लगाया कि उसके पिता ने उनके यहां शाल ज्यादा लेकर आए और वापस कम दिए। जबकि उनके यहां कार्य कैमरे की निगरानी में होता है। उसके पिता पर चोरी का आरोप लगाया गया । उसके पिता को इतना ज्यादा मानसिक प्रताडित किया कि उन्होंने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। व्यापारी ने चाचा मनोज शर्मा के मोबाइल पर फोन करके बताया कि उसके भाई ने ट्रेन से कटकर आत्म हत्या कर ली है। पिता की मृत्यु से पहले दिन मे व्यापारी ने उनके मकान पर पहले से लगे ताले पर अपना ताला लगा दिया था आरोप लगाया था कि इसी मकान में शाल रखे हुए हैं। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।