हापुड़ : तीन बच्चों के साथ महिला ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया
Hapur News - ब्रजघाट गंगा नगरी में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ गंगा में आत्महत्या का प्रयास किया। गोताखोरों ने चारों को समय रहते बचा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर थी, जिससे उन्हें मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने महिला और बच्चों की पहचान कर ली है।
ब्रजघाट गंगा नगरी में सोमवार सुबह एक ह्रदय विचारक घटना हुई। एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ गंगा में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। चारों को गोताखोरों ने समय रहते बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने सभी की हायर सेंटर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। सोमवार सुबह को एक महिला अपनी बेटी और दो बेटों के साथ गंगा नगरी ब्रजघाट पहुंची। कुछ देर तक गंगा किनारे बैठने के बाद उसने तीनों बच्चों के साथ गंगा में छलांग लगा दी। इस घटना को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गोताखोरों ने गंगा में कूदकर सभी को बचा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में पहुंची पुलिस ने उनके पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी शिनाख्त बरेली के किठौर निवासी विधावती, हेमशंकर, राजकुमारी, यशवीर सिंह के रूप में हुई है।अस्पताल में चारों की हालत को देखते हुए प्रतीत हो रहा था कि गंगा में कूदने से पहले किसी बेहोशी की दवा का प्रयोग किया है। उनकी गंभीर दशा को देखकर मेरठ के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि महिला और बच्चों की शिनाख्त हो गई है। उनका मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी लोग यहां कैसे और क्यों आए इस के पीछे क्या कारण है इसकी जानकारी की जा रही है। महिला के परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


