हापुड़ : धौलाना में भीषण हादसे पर जताया दुख, आर्थिक सहायता को पूर्व विधायक ने भेजा मुख्यमंत्री को पत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - रविवार रात धौलाना के अरविंद डेरी के पास एक बस और ट्रक के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। पूर्व विधायक असलम चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मृतकों के परिजनों को 50 लाख की सहायता और घायलों के उच्च स्तर के इलाज की मांग की।

हापुड़ : धौलाना में भीषण हादसे पर जताया दुख, आर्थिक सहायता को पूर्व विधायक ने भेजा मुख्यमंत्री को पत्र

रविवार रात को कस्बा धौलाना के अरविंद डेरी के पास बारातियों से भरी बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत को लेकर मातम पसर गया। धौलाना विधानसभा के पूर्व विधायक असलम चौधरी ने अत्यंत भीषण एवं हृदयविदारक सड़क हादसा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा। कहा कि मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। सभी घायलों के समुचित, निःशुल्क एवं उच्च स्तरीय उपचार की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।