खुले नाले में गिरने से गौवंश की मौत, लोगों में आक्रोश
फोटो संख्या- तीन नंबर प्रताप गेट के समीप शुक्रवार को एक गौवंश अचानक व अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिर गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना

तहसील क्षेत्र के महाराणा प्रताप गेट के समीप शुक्रवार को एक गौवंश अचानक व अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिर गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही गौ सेवक संगठन मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से गौवंश को कड़ी मशक्कत के बाद नाले से बाहर निकाला। संगठन के कार्यकर्ताओं ने तुरंत पशु चिकित्साओं को मौके पर बुलवाया लेकिन गंभीर चोटे आने से चिकित्साओं ने उसे मृतक घोषित कर दिया। गौवंश की मौत से स्थानीय लोगों व संगठन के कार्यकर्ताओं में काफी रोष व्याप्त हैं।
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार महाराणा प्रताप गेट के पास से गुजर रहे राहगीरों ने एक गौवंश को गहरे और गंदे नाले में तड़पते हुए देखा। नाले की गहराई अधिक होने के कारण वह खुद बाहर निकलने में असमर्थ था। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय गौ सेवक संगठन महाकाल सेना को दी। सूचना मिलते ही महाकाल सेना के गौ सेवक मोंटी पुंडीर अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। गौ सेवकों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद रस्सी और अन्य साधनों के सहारे गौवंश को नाले से बाहर निकाला। वही संगठन ने पशु चिकित्सक को मौक पर बुलवा लिया और गौवंश का आपातकालीन उपचार शुरू किया। दवाओं और ड्रिप के जरिए उसकी जान बचाने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन गंभीर चोटे आने के कारण उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। गौवंश की मौत की खबर से मौके पर मौजूद लोगों में शोक और रोष फैल गया। गौवंश की मौत के बाद गौ सेवकों ने मामले की सूचना तत्काल ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में सम्मानपूर्वक गड्ढा खुदवाकर मृत गौवंश को मिट्टी भू-समाधि दी गई।
स्थानीय प्रतिक्रिया
------------
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


