
गंगा में डूब रहे तीन युवकों को बचाया
Hapur News - ब्रजघाट में मंगलवार को गंगा स्नान करते समय एक परिवार के तीन युवक गहरे पानी में डूबने लगे। लोगों की अफरा तफरी के बीच, मौके पर मौजूद गोताखोरों ने तुरंत कार्रवाई की और तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल...
ब्रजघाट। गंगा स्नान के दौरान मंगलवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। स्नान कर रहे एक ही परिवार के तीन युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देख अफरा तफरी मच गई। लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर मौजूद गोताखोरों ने छलांग लगा दी और तीनों को बचा लिया। चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि मंगलवार को एक परिवार ब्रजघाट पहुंचा था। परिवार के तीन युवक गंगा में स्नान करने चले गए। तीनों बैरिकेडिंग पार कर गहरे पानी में नहाने लगे। इस दौरान तीनों अचानक डूबने लगे। यह देख अफरा तफरी मच गई। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया।

इस पर वहां मौजूद गोताखरों ने युवकों को बचाने को लिए गंगा में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने तीनों को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




