नील गाय से टकराई बाइक, युवक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

क्षेत्र के गांव अठसैनी में बाइक सवार युवक की बाइक के सामने अचानक नील आ गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिवार ने बिना पुलिस कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार किया।

नील गाय से टकराई बाइक, युवक की मौत

क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी बाइक सवार युवक की बाइक के सामने अचानक नील आ गई। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गांव निवासी 26 वर्षीय प्रदीप कुमार थ्री व्हीलर चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। बताया गया है कि शुक्रवार की सुबह को वह बाइक से सवार होकर हिरनपुरा से घर के लिए जा रहा था। गांव के निकट उसकी बाइक के सामने अचानक नील गाय आ गई। उससे उसकी टक्कर हो गई और वह घायल हो गया। आस पास के ग्रामीणों ने उसको अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।

प्रदीप की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।