छत से तीसरी मंजिल से गिरकर मासूम बच्चे की मौत
Hapur News - हापुड़ के मोहल्ला शक्तिनगर में डेढ़ वर्षीय बच्चे की छत से गिरने से मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हुई। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

हापुड़ संवाददाता। हापुड़ के मोहल्ला शक्तिनगर में छत से गिरकर एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की हुई मौत। हादसे से जहां परिजन में कोहराम मच गया, वहीं मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक बच्चा अपने मामा पिता का इकलौता पुत्र था। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह दुर्घटना कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
घटना की जानकारी
जानकारी के अनुसार मोहल्ला शक्ति नगर निवासी सुमित अपनी पत्नी रजनी, पुत्री तीन वर्षिय अंशिका और डेढ़ वर्षीय पुत्र अंश के साथ रहता है। फूलों का काम कर किराए के मकान में रहकर किसी तरह वह परिवार का पालन पोषण कर रहा था। रविवार की शाम को उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र अंश उर्फ गोला घर की तसरी मंजिल पर खेलते खेलते चला गया। जहां छत पर खाट रखी थी। बच्चा खाट पर खड़े होकर रेलिंग पर खड़ा गया। अचानक बच्चा अपना संतुलन नहीं बना पाया और तीसरे मंजिल से सीधे जमीन पर आकर गिरा।
परिजनों की प्रतिक्रिया
बच्चे के छत से गिरते ही मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बच्चे की मां व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और आनन फानन में बच्चे को नगर के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मेरठ के एक अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अंश की मौत होते ही परिजन में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। बच्चे की मां रजनी का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। आसपास की महिलाएं और परिजन उसे सांत्वना दे रहे थे। जबकि पिता सुमित का भी बुरा हाल है। इकलौते पुत्र की मृत्यु होने पर परिजन काफी परेशान हो गए।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


