बाइक के आगे आया कुत्ता, सड़क पर गिरे युवकों में एक की मौत
Hapur News - बाइक के आगे आया कुत्ता, सड़क पर गिरे युवकों में एक की मौत

थाना क्षेत्र के निधावली नहर पर शनिवार दोपहर कुत्ते के अचानक आ जाने से बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गए और उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव दौलतपुर ढीकरी निवासी समीर अपने पड़ोसी अरसलान के साथ बाइक से सवार होकर कस्बे की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह निधावली नहर पर पहुंचे, तो अचानक से उनकी बाइक के सामने कुत्ता आ गया। जिससे बाइक से संतुलन बिगड़ने पर पुलिया से टकरा गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
वहीं कस्बे की तरफ से जिला एटा थाना मलावल के गांव जलालपुर निवासी कृष्ण चंद्र की बाइक उनसे टकरा गई। थानाध्यक्ष अवनीश शर्मा पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे और समीर, अरसलान और कृष्ण चंद्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने समीर को मृत घोषित कर दिया। अरसलान की गंभीर हालत देख कर उसको रेफर कर दिया। कृष्ण चंद्र का सीएचसी में उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष अवनीश शर्मा ने बताया कि समीर की मौत की खबर परिजनों को दी गई। पोस्टमार्टम के बाद समीर के शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



