सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

कोतवाली क्षेत्र के सरुरपुर में बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर में मौत हो गई। मृतक, जो हापुड़ में नौकरी करता था, अपने साथी के साथ जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की है।

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

कोतवाली क्षेत्र के गांव सरुरपुर के निकट ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जनपद बदायूं के थाना बिसौली के गांव निजामुद्दीन शाह निवासी अमोद ने बताया कि उसका भाई हापुड़ के पिलखुवा में नौकरी करता था। मंगलवार की सुबह को उसका भाई अपने साथी सुमित के साथ बाइक पर सवार होकर पिलखुवा के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गढ़ के गांव सरुरपुर के निकट पहुंचा तो वहां पर ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से उनके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी बाल बाल बच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।