अज्ञात वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत

Jan 28, 2026 06:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

Hapur News - अज्ञात वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव दोयमी के पास फ्लाईओवर पर 23 जनवरी की शाम करीब अज्ञात अनियंत्रित वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई थी और मृतका के परिजन में कोहराम मच गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव दोयमी निवासी सतीश कुमार बाल्मीकि की पत्नी सुनीता 23 जनवरी की शाम हापुड़ जाने के लिए घर से निकली थीं। जब वह गांव के निकट फ्लाईओवर पर पहुंचीं, तभी अनियंत्रित वाहन के चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। जिन्होंने महिला के परिजन और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आनन फानन में परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति सहित पूरे परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गमगीन माहौल में महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतका के पति सतीश कुमार बाल्मीकि ने थाना देहात में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही वाहन चालक की पहचान कर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;