डिवाइडर से टकराई बाइक, पिता और तीन बच्चों की मौत, मां गंभीर

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। एक परिवार नोएडा जा रहा था जब उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चार वर्षीय बेटी राधिका की मौके पर ही मृत्यु हो गई और पिता अशोक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। अन्य दो बच्चों की स्थिति kritisch रही।

डिवाइडर से टकराई बाइक, पिता और तीन बच्चों की मौत, मां गंभीर

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर सोमवार की दोपहर को बछलौता फ्लाई ओवर पर अनियंत्रित होकर एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चार वर्षीय पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं देर शाम मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री की मेरठ के एक अस्पताल में मौत हो गई। इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी का यहां के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक परिवार के साथ शाहजहांपुर से नोएडा जा रहा था। हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था।

घटनास्थल की जानकारी

जानकारी के अनुसार जनपद शाहजहांपुर के थाना खुदागंज के गांव हसनपुर निवासी अशोक (45 वर्ष) अपनी पत्नी रिंकी (42 वर्ष), पुत्र अनुज (14 वर्ष), मीनाक्षी (8 वर्ष) और चार वर्षीय बेटी राधिका के साथ बाइक पर सवार होकर नोएडा जा रहे थे। बताया गया कि अशोक नोएडा में काम करता है और परिवार के साथ वहीं जा रहा था। जैसे ही वह सोमवार को दोपहर को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर बछलौता फ्लाई ओवर पर पहुंचे तो अचानक अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई और बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अशोक का जूते, हेलमेट, पत्नी की चप्पल आदि दूर जाकर गिर गए। सभी लहुलुहान हालत में सड़क पर गिर गए।

पहचान और उपचार

हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे । राधिका की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य घायलों को पुलिस ने आनन फानन में हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान अशोक की भी मौत हो गई। चिकित्सकों ने अनुज और मीनाक्षी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ के एक अस्पताल के लिए रैफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी रिंकी का यहां के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस कार्यवाही

थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में डिवाइडर से बाइक के टकराने से हादसा होना लग रहा है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कराई जा रही है। कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था,जिसे सुचारू कर दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन को हादसे की सूचना दे दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?
इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।