हापुड़ : अनियंत्रित होकर छोटा हाथी डिवाइडर पर चढ़ा, दो घायल

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

हाफिजपुर थाना क्षेत्र में एक छोटा हाथी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में चालक और सवार युवक घायल हुए। युवक को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसका एक हाथ काटना पड़ा। पीड़ित परिवार ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हापुड़ : अनियंत्रित होकर छोटा हाथी डिवाइडर पर चढ़ा, दो घायल

हाफिजपुर थाना क्षेत्र में एनएच 9 पर जेएमएस स्कूल के पास अनियंत्रित होकर एक छोटा हाथी डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में छोटा हाथी चालक और उसमें सवार युवक घायल हो गए। युवक को गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान युवक का कंधे के पास से एक हाथ काटना पड़ गया। ओमविहार फेस 5 उत्तम नगर नई दिल्ली निवासी मीरा देवी ने हाफिजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें बताया कि 13 अप्रैल को उनका पुत्र चंद्रप्रकाश दिल्ली से घरेलू सामान छोटा हाथी में लेकर बदांयू अपने घर जा रहा था।

दिल्ली से चलने के बाद उनके बेटे चंद्रप्रकाश ने छोटा हाथी चालक राहुल को रास्ते में कई बार टोका था कि गाड़ी ज्यादा तेज न चलाए, लेकिन वह नहीं माना। 13 अप्रैल की सुबह करीब 3 बजे जैसे ही छोटा हाथी जेएमएस स्कूल के सामने पार्थ ढाबा पर पहुंचा तो चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए छोटा हाथी को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। इस हादसे में चालक और उसका पुत्र घायल हो गया। हादसे में उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुत्र का बायां हाथ बुरी तरह हादसे में कुचल गया था, जिसे आसपास के लोगों की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए एम्स दिल्ली के लिए रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनके पुत्र का बायां हाथ कंधे के पास काट दिया गया। पुत्र का इलाज कराने के कारण वह मुकदमा दर्ज कराने नहीं आ सकी थी। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी छोटा हाथा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।