Hapur News: पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर मासूम की मौत

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में 11 वर्षीय बालक अरमान छत पर पतंग उड़ाते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अरमान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और नौजवान का शव नम आंखों के बीच सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

Hapur News: पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर मासूम की मौत

Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में तहसील चौपला पर स्थित मोहल्ला सराय चांदखां में पतंग उड़ाते समय एक 11 वर्षीय बालक अचानक से संतुलन बिगड़ने के कारण मकान की छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन फानन में परिजन नगर के एक अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। रविवार को बालक के शव को नम आंखों के बीच सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला सराय चांद खां निवासी शेरू का 11 वर्षीय पुत्र अरमान शनिवार शाम को घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी बीच अचानक अरमान का संतुलन बिगड़ गया और वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे के गिरते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजन के साथ बच्चे को तुरंत गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का दुख

अरमान की मौत की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। मृत के पिता शेरू, मां शमा, बहन शारिक, सारिका, सूफियान, सुमैरास अलशिफा का रो रोकर बुरा हाल हो गया। बताया गया कि शेरू वाहन चलाकर किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण करता था।

अंतिम यात्रा

रविवार की सुबह को नम आंखों के बीच बच्चे के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उसकी अंतिम यात्रा में बड़ी ंसंख्या में लोगों ने भाग लिया। आसपास के लोग मृत के परिजन को सांत्वना दे रहे थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अरमान की उम्र क्या थी?
अरमान 11 वर्ष का था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर मासूम की मौत