ट्रैक्टर की चपेट में आकर साइकिल सवार बच्चे की मौत

Feb 05, 2026 09:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

Hapur News - ट्रैक्टर की चपेट में आकर साइकिल सवार बच्चे की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आकर साइकिल सवार बच्चे की मौत

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम काकौड़ी में गुरुवार को ट्रैक्टर की चपेट में आकर साइकिल सवार एक दस वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर के कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार गांव काकौड़ी निवासी मन्नू कक्षा तीन का छात्र था।

बताया गया कि मन्नू साइकिल पर सवार होकर 57 चौराहा से अपने घर लौट रहा था। गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के मौक मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे के परिजन को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और आनन फानन में बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पिता सुंदर सिंह, दादा चरण सिंह, मां उषा देवी और बहन मानवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई । हादसे की सूचना मिलने पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।