
बाइक को बनाया कार, सात सवारी पर हुआ चालान
संक्षेप: Hapur News - -गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक बाइक पर सात बच्चों को लेकर पहुंचा था बाइक सवार पहुंचा था बाइक सवार -पुलिस भी बाइक सवार की करतूत देखकर रह गई दंग, हाथ जो
हापुड़। आपने सात सवारियों को या तो कार में बैठे हुए देखा होगा या फिर बस अथवा ट्रेन में ही ऐसे दश्य अक्सर देखने को मिलते हैं। लेकिन जिले में भी एक ऐसा मामला सामने आया है कि यातायात पुलिस और एक हेड कांस्टेबल भी हाथ जोड़ते रह गए। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के पलवाड़ा रोड का ही एक ऐसा फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद यातायात पुलिस ने बाइक सवार का सात हजार रुपये का चालान कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो मंगलवार को उस वक्त चर्चा में आ गया। जब बाइक सवार एक युवक सात बच्चों को लेकर पलवाड़ा रोड से निकला।

हालांकि सामने लगी पुलिस पिकेट पर तैनात यातायात के हेड कांस्टेबिल चमन खान और कांस्टेबिल गौरव तोमर और होमगार्ड रोहित ने उसे रोक लिया। जब पुलिस ने बाइक पर बैठी सात सवारियों को देखा तो वह भी बिना हाथ जोड़े नहीं रह सके। यातायात के हेडकांस्टेबिल ने बाइक सवार को प्यार भरी मुस्कान से कहा कि यह तो अच्छी बात है कि वह बच्चों को मेला दिखाने के लिए लेकर जा रहे हैं। यदि कोई हादसा हो जाए तो यह मुस्काल पलभर में गमगीन हो जाएगी। उन्होंने हाथ जोड़कर बड़े ही विन्रमता से कहा कि कम से कम इन बच्चों का तो ध्यान रखो। यातायात के नियमों का पालन करना प्रत्येक वाहन चालकों का अधिकार है। जिसके बाद यह फोटो थोड़ी ही देर में वायरल हो गया। जिसके बाद यातायात पुलिस ने बाइक सवार का सात हजार रुपये का चालान काट दिया। इस मामले में यातायात प्रभारी निरीक्षक छविराम ने बताया कि यातायात के नियमों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में जो बाइक है, उसका सात हजार रुपये का चालान काट दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




