ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़गुफा मंदिर के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

गुफा मंदिर के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर गुफा मंदिर के पास शनिवार की दोपहर अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को शव पड़े होने...

गुफा मंदिर के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
हिन्दुस्तान टीम,बागपतSun, 28 Aug 2022 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर गुफा मंदिर के पास शनिवार की दोपहर अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसने शव को अज्ञात में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर शनिवार की दोपहर गुफा मंदिर के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। वहां से गुजर रहे लोगों ने रूककर देखा, तो व्यक्ति मृत पड़ा था। जिससे वहां सनसनी फैल गई। इसके बाद लोगों ने फोन कर कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई। उसने घंटों तक शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद उसने लावारिस में शव का पंचनामा भरा और फिर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह का कहना है कि मृतक व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही व्यक्ति की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें