हापुड़ : सोमवती अमावस्या पर हाईवे पर लगा भीषण जाम, फंसे श्रद्धालु

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

जेष्ठ माह की सोमवती अमावस्या पर ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने भारी वाहनों को रोका और छोटे वाहनों के लिए रास्ता साफ किया। जाम गंगा पुल से शुरू होकर गजरौला तक पहुँच गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

हापुड़ : सोमवती अमावस्या पर हाईवे पर लगा भीषण जाम, फंसे श्रद्धालु

जेष्ठ माह की सोमवती अमावस्या पर ब्रजघाट स्थित गंगा में स्नान करने के लिए उमड़े आस्था के जनसैलाब के कारण दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। समय रहते हुए पुलिस ने भारी वाहनों को अलग-अलग स्थान पर रोक कर छोटे वाहनों को आगे जाने का रास्ता साफ कराया। इस बार ज्येष्ठ माह के अधिमास होने के कारण सोमवार सुबह को सोमवती अमावस्या का पर्व मनाया गया। इस दौरान गंगा में स्नान करने के लिए दूर दराज से श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। जिसके कारण सुबह दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम लग गया।

गंगा पुल से शुरू हुआ जाम कुछ ही घंटे के भीतर गढ़ के स्याना चौपला चौक तक पहुंच गया।

जबकि गंगा पर जाम की स्थिति गजरौला तक पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने वाहनों को सिंभावली के गांव बक्सर में रोका गया। यहां पर भी जाम की भयंकर स्थिति पैदा हो गई। जिस कारण पुलिस ने वाहनों को हापुड़ में रोक दिया। जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।