थ्रीव्हीलर सीज करने पर चालकों ने किया हंगामा

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - यातायात उपनिरीक्षक पर सुविधा शुल्क मांगने का लगाया आरोपआरोप यातायात उपनिरीक्षक ने आरोपों को बताया निराधार फोटो संख्या 17 पिलखुवा संवाददाता। यातायात पु

थ्रीव्हीलर सीज करने पर चालकों ने किया हंगामा

यातायात पुलिस के एक उपनिरीक्षक पर थ्रीव्हीलर चालकों ने सुविधा शुल्क मांगने और शुल्क न देने पर आटो सीज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। आरोप है कि एक स्थानीय थ्रीव्हीलर चालक के कहने पर यह कार्रवाई की गई है। वही पुलिस ने चालकों को किसी तरह समझाबुझाकर मामला शांत कराया। शनिवार की सुबह को यातायात पुलिस ने पिलखुवा निवासी थ्री व्हीलर चालक सोनी का थ्री व्हीलर बिना लाइसेंस व परमिट न होने के कारण सीज कर दिया था। पुलिस का कहना था कि जांच के दौरान चालक के पास से थ्री व्हीलर संबंधित कोई भी दस्तावेज मौजूद नहीं थे। इसी बीच काफी संख्या में थ्रीव्हीलर चालक बस स्टैंड पर एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। थ्री व्हीलर चालक जाहिद खान ने आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले माह यातायात उपनिरीक्षक को दो हजार रुपये प्रति थ्री व्हीलर के दिए गए थे। इस बार वह फिर दोबारा से रुपए मांग रहे थे। जिसे देने के लिए थ्री व्हीलर चालकों ने मना कर दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर एक स्थानीय थ्रीव्हीलर चालक के कहने पर यातायात पुलिस ने जानबूझकर एक थ्री व्हीलर सीज किया है। वही इस मामले में यातायात उप निरीक्षक का कहना है कि चालक सोनी के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस मिला है और न ही परमिट है। इसी कारण वाहन को सीज किया गया है, सुविधा शुल्क मांगने का आरोप निराधार है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।