गलियों में अव्यवस्थित पार्किंग से पिलखुवा में भीषण जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन
Hapur News - गलियों में अव्यवस्थित पार्किंग से पिलखुवा में भीषण जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन
शहर में अव्यवस्थित यातायात और गलियों में गलत तरीके से खड़े किए गए ऑटो रिक्शा के कारण भीषण जाम की स्थिति बन गई। मुख्य मार्गों से लेकर अंदरूनी गलियों तक वाहन घंटों तक फंसे रहे और लोग परेशान होते नजर आए। जाम इतना अधिक था कि दोपहिया और चारपहिया वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई ऑटो चालक सवारियों के इंतजार में संकरी गलियों में ही वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। बाजार क्षेत्र में खरीदारी करने आए लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चों और काम पर जा रहे कर्मचारियों को समय पर पहुंचने में परेशानी हुई।
व्यापारियों ने बताया कि आए दिन लगने वाले जाम से कारोबार पर भी असर पड़ता है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि गलत पार्किंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



