श्रद्धा के साथ हुआ होली पूजन, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
Mar 02, 2026 12:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
Hapur News - धौलाना में होली का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से होलिका का पूजन किया और सुख-समृद्धि की कामना की। होलिका दहन से पूर्व पूजा अर्चना की गई। स्थलों पर सुबह से भीड़ देखी गई, जिससे मेले का माहौल बना रहा।
धौलाना। रंगों के पर्व होली की शुरुआत सोमवार को धौलाना में परंपरागत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। गांव की महिलाओं ने सामूहिक रूप से होलिका का पूजन किया और होलिका दहन से पूर्व विधि-विधान से पूजा अर्चना कर परिवार और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। होलिका स्थलों पर सुबह से ही भीड़ लगी रही। यहां मेले सा माहौल नजर आया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


