Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsTraders Forum Submits Memorandum to BJP Chief Over Unjust House Tax Hike
 नगर पालिका पर हाउस टैक्स के दो से तीन गुना नोटिस भेजने का आरोप

नगर पालिका पर हाउस टैक्स के दो से तीन गुना नोटिस भेजने का आरोप

संक्षेप:

Hapur News - व्यापारी सुरक्षा फोरम ने भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे को ज्ञापन सौंपा, जिसमें नगर पालिका परिषद हापुड़ पर हाउस टैक्स में वार्षिक मूल्यांकन को 200-300 फीसदी तक बढ़ाने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने इस पर कार्रवाई करने की मांग की, क्योंकि यह जनता के लिए अत्यधिक बोझ बन रहा है।

Jan 05, 2026 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा हाउस टैक्स के नोटिसों में वार्षिक मूल्याकंन अनुचित तरीके से दो से तीन गुना बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने व्यापारी व आमजनमानस हित में समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई संस्थान के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार गर्ग ने बताया कि नगर पालिका परिषद हापुड़द्वदारा शहर की जनता को नए कर निर्धारण नियमों के आधार पर हाउस टैक्स जमा करने के नोटिस भेजे जा रहे है। इनमें वार्षिक मूल्यांकन दो से तीन गुना तक बढ़ाकर लगाया जा रहा है। जबकि इसमें मात्र पांच पैसे प्रति स्कवायर फीट की बढ़ोत्तरी हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके हिसाब से पूर्व वार्षिक मूल्यांकन में मात्र पांच से आठ फीसदी की बढ़ोत्तरी हो सकती है। लेकिन 200 से 300 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ जनता को नोटिस भेजे जा रहे है, जिसकी वजह से जनता में बेहद आक्रोश हैं। उन्होंने कहा कि पालिका के अधिकारी अनुचित तरीके से नोटिस जारी कर जनता को प्रताड़ित करने का काम कर रहे है। पूर्व में भी काफी लंबे संघष4 के बाद जलकल शासनादेश के अनुसार दस फीसदी से घटाकर 7.5 फीसदी कराया गया था, अब दोबारा नगर पालिका द्वारा शहर की गलत को गलत नोटिस भेजे जा रहे है जो अवैध उगाही का एकमात्र उद्देश्य है। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे से समस्या के समाधान की मांग की।