Hapur News: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में 18 जुलाई को ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। घायल एक व्यक्ति की पहचान की गई है। एक मृतक के चाचा ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Hapur News: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर बागड़पुर फ्लाईओवर पर 18 जुलाई को हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई थी। जबाकि ट्राली सवार एक व्यक्ति घायल हो गया था। इस मामले में एक मृतक के चाचा ने पिकअप के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। जनपद अमरोहा के थाना डिडौली के गांव मुबारकपुर नुरी निवासी गामा ने बाबूगढ़ थाने में दर्ज मुकदमे में बताया कि 18 जुलाई को उनके परिवार का भतीजा आरिफ, कामिल और मैराज ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर दिल्ली से अमरोहा अपने घर आ रहे थे।

एनएच-9 पर बांगड़पुर फ्लाईओवर पर पिकअप वाहन ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में आरिफ और कामिल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महराज गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस हादसे के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया था।बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Mulit Tyagi

लेखक के बारे में

Mulit Tyagi

मुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।

कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।

कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।