गाड़ी में तोड़फोड़ कर महिला को जान से मारने की धमकी

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार धौलाना थाना क्षेत्र के ग्राम ककराना में दबंगों द्वारा एक महिला की बेटी की गाड़ी में तोड़फोड़ करने, पथराव करने और जान स

गाड़ी में तोड़फोड़ कर महिला को जान से मारने की धमकी

धौलाना थाना क्षेत्र के ग्राम ककराना में दबंगों द्वारा एक महिला की बेटी की गाड़ी में तोड़फोड़ करने, पथराव करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला ने धौलाना थाना अध्यक्ष को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। ग्राम ककराना (मूल निवासी धौलाना, जनपद हापुड़) की रहने वाली पीड़िता सुमन देवी पत्नी सत्यवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विपक्षी ने कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर उसकी बेटी की गाड़ी पर हमला कर दिया।

​आरोपियों ने गाड़ी पर पत्थरों और ईंटों से ताबड़तोड़ हमला कर शीशे तोड़ दिए और भारी नुकसान पहुंचाया। पीड़िता के अनुसार, जब गाड़ी टूटने की आवाज सुनकर उसने मौके पर जाकर विरोध किया, तो आरोपी और उसके साथी उग्र हो गए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि हम तो इसी तरह करेंगे। आज तुम्हारी बेटी बच गई है, लेकिन आगे नहीं छोड़ेंगे। इसके साथ ही दबंगों ने पीड़िता, उसकी बेटी और बेटे को जान से मारने की सीधी धमकी दी और गंदी-गंदी गालियां देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द दबोचा जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।