Hapur News: पिलखुवा से एक छात्रा समेत तीन बेटियां संदिग्ध दशा में गायब
Hapur News: कोतवाली इलाके की तीन अलग-अलग बेटियां बिना बताए घर से गायब हो गई। एक छात्रा फीस जमा करने गई थी जबकि दो अन्य काम के लिए गईं। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस को सूचना देने के बाद, टीम का गठन किया गया है और क्षेत्र में तलाश शुरू की गई है।

Hapur News: कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले में रहने वाली तीन अलग-अलग बेटियां एक दिन पहले घर से गई थी। छुट्टी होने के बाद भी एक छात्रा फीस जमा करने को कहकर घर से निकली थी जबकि दो अन्य उसकी सहेली काम के लिए घर से निकली थी। परंतु शाम होने तक भी तीनों ही वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों में दहशत फैल गई। एक दूसरे परिवार वालों को जब तीनों का पता चला तो पूरे क्षेत्र में हडकंप मच गया और परिजनों से स्कूल समेत आसपास के इलाके में खोजबीन की। कही पर भी सुराग न लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तीनों की तलाश के लिए टीम का गठन कर दिया है। पुलिस के अनुसार 11 जुलाई की सुबह नगर के मोहल्ले में रहने वाली तीन अलग-अलग बेटियां अलग अलग घरों में रहती है। बताया गया है कि तीनों शुक्रवार की सुबह घर से निकली थी जबकि एक बेटी फीस जमा करने की बात कहकर स्कूल के लिए घर से चली गई थी। परंतु दोपहर को स्कूल से वापस नहीं लौटी। अलग अलग परिवार से होने के कारण थोड़ी देर तक आपस में पता नहीं चला, लेकिन उसके बाद जब तीनों परिवार को जानकारी हुई कि तीनों ही बेटियां वापस घर नहीं लौटी तो तीनों परिवार में हडकंप मच गया। बताया गया है कि तीनों परिवार के सदस्यों ने अलग-अलग जाकर तीनों बेटियों की तलाश शुरू कर दी। परंतु घंटों खोजने के बाद भी किसी भी बेटी का कोई सुराग नहीं लग पाया。
पुलिस के पास पहुंचे परिजन---
कोतवाली क्षेत्र से तीन नाबालिग बेटियों के एक साथ लापता होने का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि करीब 14 से 15 वर्ष की तीनों बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गईं। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। एक ही दिन तीन बेटियों के लापता होने से परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और छात्राओं की तलाश शुरू कर दी। आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की जा रही है।
बोले अधिकारी::::::
डीएसपी मुनीश चंद्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जिनकी शीघ्र बरामदगी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। एक बेटी स्कूल में पढती है जबकि दो अन्य बेटियां कही पर काम करने जा रही थी। तीनों घरों से निकली थी जो संदिग्ध दशा में गायब हो गई। जिनकी तहरीर आज परिवार वालों ने दी है। मोबाइल नंबर लेकर सर्विलांस पर लगाए हैं जल्द ही बेटियों को बरामद कर लिया जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


