Hapur News: तिरंगा कांवड़ वालों की सेवा करने पर दी जान से मारने की धमकी

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: नगर निवासी मोहित ने कहा कि उसने सचिन कर्दम और शिवम को रुपये उधार दिए थे। जब उसने पैसे मांगे, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। मोहित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hapur News: तिरंगा कांवड़ वालों की सेवा करने पर दी जान से मारने की धमकी

Hapur News: नगर निवासी पांच से अधिक लोगों पर एक युवक के साथ कांवड़ शिविर मतें सेवा करने और अपने उधार के रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव खिलवाई निवासी मोहित ने बताया कि उसके द्वारा सचिन कर्दम निवासी जैन गली को 20 हजार रूपये उधार दिए गए थे। जबकि शिवम निवासी अहाता बस्तीराम को भी 17 हजार रूपये दिए थे। अब पिछलें दिनों उसके द्वारा रुपये मांगे गये तो वह लोग टाल मटोल करते रहे। 12 अगस्त की रात को शिवम ने फोन कर सुभाष गेट आने को कहा।

जब वह सुभाष गेट पहुंचा तो वहा पर पहले से ही इकट्ठा हुऐ आकाश जाटव, विकास जाटव निवासी सुंदर नगरी, सौरभ,शनि सचिन निवासी जैन गली ओर चार, पांच लोग अज्ञात मिले, आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों उने उसको कांवड वालो की सेवा करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: तिरंगा कांवड़ वालों की सेवा करने पर दी जान से मारने की धमकी