उधार दिए पांच लाख रुपये वापस मांगे तो युवक को दी हत्या की धमकी
कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को पांच लाख रुपये लौटाने की मांग करने पर आरोपियों ने हत्या की धमकी दी। आरोप है कि आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज की। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

व्यापार के लिए दिए पांच लाख रुपये वापस मांगने पर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक को आरोपियों ने हत्या की धमकी दी। आरोप है कि आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गली गलौज भी की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला अतरपुरा निवासी अरुण बैनीवाल ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके चचेरे भाई ने एक अप्रैल 2023 को फर्नीचर कारोबार को बढ़ाने के लिए मेरठ गेट के रहने वाले दयाल फर्नीचर के संचालक आकाश गर्ग और पवन गर्ग को पांच लाख रुपये दिए थे।
आरोप है कि रुपये वापस करने के लिए लिखित स्टांप भी तैयार किया गया था। मगर, तय समय गुजरने के बाद भी आरोपी ने रुपये वापस नहीं किए। छह मई 2026 को उसके चचेरा भाई ने रुपयों का तकादा करने के लिए उसे आरोपियों की दुकान पर भेजा।आरोप है कि रुपयों की मांग करने पर पवन गर्ग और आकाश आग बबूला हो गए। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे अपमानित किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और जान से मारने तथा भविष्य में भुगत लेने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि घटना के दौरान पटेल नगर के मनोज अग्रवाल मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत सीो सिटी और नगर कोतवाली पुलिस से की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि आरोपी पवन गर्ग और आकाश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


