
गाली गलौज कर दी जान से मारने की धमकी
Hapur News - हापुड़ देहात के गांव दोयमी में एक व्यक्ति को आरोपी ने गाली देकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने बाद में वाट्सएप कॉल पर भी धमकी दी। पुलिस जल्द ही...
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव दोयमी स्थित फ्लाइओवर के पास एक व्यक्ति को रोककर आरोपी ने गाली गलौज कर हत्या की धमकी दी। इसके बाद फोन काल पर भी उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्वर्ग आश्रम रोड के सरस्वती विहार निवासी अमित त्यागी ने बताया कि दस अगस्त को गांव दोयमी फ्लाइओवर के पास जिला मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव कैली निवासी अमन त्यागी ने उसे रोक लिया था। विरोध पर आरोपी ने गाली गलौज कर दी। इतना ही नहीं, उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने जब शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, तो आरोपी अमन मौके से भाग गया। इसके बाद पांच सितंबर 2025 को अमन त्यागी ने पीड़ित के मोबाइल नंबर पर वाट्सएप काल की। काल पर भी गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। थाना हापुड़ देहात प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




