मंदिर और घर को चोरों ने बनाया निशाना, हजारों की चोरी
बाबूगढ़ की दुर्गा कालोनी में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम बाबूगढ़ की दुर्गा कालोनी में चोरों ने दिया वारदात को अंजामबाबूगढ़ की दुर्गा कालोनी में चोरो

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गा कालोनी में स्थित एक मंदिर और घर में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। मंदिर में चोरी होने से लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने पुलिस से दोनों वारदातों का पर्दाफाश करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में दुर्गा कालोनी में चोरों ने दो दिन पहले मंदिर में धावा बोल दिया। चोरों ने मंदिर में रखे दान पात्र से हजारों रुपये की नगदी, घंटा, बैट्रा, घी आदि सामान चोरी कर लिया। सुबह को श्रद्दालु रोज की तरह मंदिर पहुंचा तो वहां दान पात्र खुला देखा और घी व अन्य सामान गायब मिलने पर चोरी की वारदात का पता चल सका।
कुछ ही देर में काफी संख्या में महिला पुरुष एकत्र हो गए। गीता ने बताया कि दो दिन पहले शाम को आरती के बाद वह लोग मंदिर में साफ सफाई करके गए थे, तब सब कुछ सही थी। लोगों ने आसपास में जानकारी की लेकिन कुछ पता नहीं चला।इसी बीच पता चला कि अंकित कौशिक के मकान का ताला तोड़कर चोर वहां रखे गैस सिलेंडर, चूल्हा, घी, आटे का कट्टा आदि सामान चोरी कर ले गए। अंकित कौशिक नोएडा की एक कंपनी में काम करता है। घर का ताला लगाकर वह नोएडा गया था, पीछे से चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। एक ही रात में दो स्थानों पर चोरी होने से लोगों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने पुलिस को वारदात के संबंध में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थलों का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


