हापुड़ : ईंटों पर कार को खड़ी कर चोरी किया पहिया

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

हापुड़ में चोरों ने एक कार का पहिया चुरा लिया। पीड़ित बैंककर्मी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। घटना 8 अप्रैल की रात की है जब उन्होंने अपनी कार को घर के पास खड़ा किया था। अगली सुबह कार का पहिया गायब मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हापुड़ : ईंटों पर कार को खड़ी कर चोरी किया पहिया

हापुड़ संवाददाता। अब वाहन चोरी करने के साथ साथ उसके पुर्जे भी चोरी करने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुन नगर में चोरों ने एक कार का पहिया चोरी कर लिया। सुबह बैंक जाने पहुंचे बैंककर्मी ने कार को ईंटों के सहारे खड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोरखपुर निवासी अंकित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह मोहल्ला अर्जुन नगर गली नंबर-छह में रहता है। वर्तमान में वह पंजाब नेशनल बैंक की पिलखुवा शाखा में कार्यरत हैं।

आठ अप्रैल की रात करीब दस बजे उन्होंने अपनी कार को घर के पास खड़ा किया था। आरोप है कि देर रात आरोपी कार का पहिया चोरी कर ले गए। अगले दिन सुबह जब वह ड्यूटी पर जाने के लिए बाहर निकला तो कार का एक हिस्सा नीचे झुका हुआ था और पहिया गायब मिला। आसपास में काफी जानकारी की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।