पांच नलकूपों से केबिल चोरी

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

गांव ढाना निवासी समाज सेवी विपिन कुमार ने बताया कि उनके खेत पर नलकूप से केबिल चोरी कर ली गई है। शुक्रवार की सुबह खेत पर जाने पर उन्हें यह जानकारी मिली। इसके अलावा अन्य ग्रामीणों के नलकूप से भी तार चोरी हुए हैं। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पांच नलकूपों से केबिल चोरी

क्षेत्र के गांव ढाना निवासी समाज सेवी विपिन कुमार ने बताया कि उनके खेत पर फसलों की सिंचाई के लिए नलकूप लगाया हुआ है। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब वह खेत पर गए तो देखा कि उनके नलकूप से चोर केबिल चोरी कर ले गए है। उन्होंने बताया कि उनके अलावा गांव निवासी बिजेंद्र , नितिन, प्रताप सिंह, बुधप्रकाश, विवेक आदि के नलकूप से तार चोरी कर ले गए है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।