भैंसा चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़ के काठीखेड़ा गांव में एक किसान का भैंसा चोरी हो गया। पीड़ित किसान रामनिवास ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चोरों की पहचान सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

हापुड़ संवाददाता। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा में चोरों ने किसान के घेर से उसका भैंसा चोरी कर लिया। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम काठीखेड़ा निवासी रामनिवास ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 18 मई की देर रात वह खेत से पानी लगाकर घर लौटा था। उस समय उसके सभी पशु घर पर बंधे हुए थे। इसके बाद वह सो गया। अगले दिन तड़के करीब साढ़े तीन बजे वह पशुओं के लिए चारा करने के लिए उठा तो उसका भैंसा गायब मिला। भैंसा न मिलने पर परिवार के लोगों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
पास में सीसीटीवी कैमरों में आरोपी कैद हो गया था। थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


