Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsThieves Steal Bags from Court Chambers in Kotwali Nagar Police Launch Investigation
तीन अधिवक्ताओं के चैंबर से तीन बैग हुए चोरी

तीन अधिवक्ताओं के चैंबर से तीन बैग हुए चोरी

संक्षेप:

Hapur News - तीन अधिवक्ताओं के चैंबर से तीन बैग हुए चोरी

Dec 11, 2025 05:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

कोतवाली नगर क्षेत्र के नगर पालिका में स्थित न्यायालय में तीन चैंबर से शातिर चोर तीन बैग चोरी कर फरार हो गए। बैग में आवश्यक फाइल क साथ-साथ जरुरी कागजात व मोबाइल फोन मौजूद थे। जब अधिवक्ता अपने चैंबर पर आए तो बैग गायब देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनोज कुमार हरित एडवोकेट ने कोतवाली मं मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह जिला एवं सत्र न्यायालय में अधिवक्ता है। वह नगर पालिका स्थित कोर्ट में बीती 08 दिसंबर को दोपहर करीब 12:30 से तीन बजे तक मुकदमे की पैरवी के लिए आए थे।

नगर पालिका कोर्ट से वापस अपने चैंबर पर पहुंचे ताे देखा कि उनका बैग गायब था। बैग में कुछ फाइलें, चैक बुक, पास बुक, बैनाम और जरुरी कागजात मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें पता लगा कि वेदप्रकाश गौतम अधिवक्ता के चैंबर से भी बैग चोरी हो गया था। जिसमें दो फाइल, कानून की किताबें और जरुरी कागजात और महेश कुमार एडवोकेट नोटेरी वाले का भी एक बैग चोरी हो चुका था। उनके बैग में नोटरी की मोहर, टिकट, बैंक की पासबुक, मोबाइल फोन, फाइल व जरुरी कागजात रखे हुए थे। बैंगों की काफी तलाश की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -----

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;