
दुकान के बाहर रखे हजारों रुपये के किन्नू चोरी
Hapur News - हापुड़ में नवीन मंडी स्थित फल व्यापारी की दुकान के बाहर से अज्ञात चोरों ने 64 पेटी किन्नू चुरा लिए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। व्यापारी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है और जांच शुरू हो गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
हापुड़ संवाददाता। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ रोड पर नवीन मंडी स्थित एक फल व्यापारी की दुकान के बाहर रखी 64 पेटी किन्नू अज्ञात चोर पिकअप गाड़ी में भर ले गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के काली मस्जिद निवासी हाजी इकराम ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी में दुकान संख्या बी-पांच फल की दुकान है। 26 जनवरी की सुबह करीब साढ़े तीन बजे एक पिकअप उनकी दुकान के पास आकर रुकी।
इस दौरान एक अज्ञात चोरों ने दुकान के सामने रखी 64 पेटी किन्नू वाहन में भर ली और मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद पीड़ित को दुकान पर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पूरी घटना कैमरे में कैद मिली। थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




