ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़नाला निर्माण में धांधली, आधा ही सरिया लगाया

नाला निर्माण में धांधली, आधा ही सरिया लगाया

महानगर में नालों के निर्माण पर लगातार सवाल खड़े हो रहे है। कांग्रेस नेता ने अलग-अलग तीन स्थानों पर बने नालों में धांधली के आरोप लगाए। उनका कहना है...

नाला निर्माण में धांधली, आधा ही सरिया लगाया
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSat, 09 Apr 2022 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें

महानगर में नालों के निर्माण पर लगातार सवाल खड़े हो रहे है। कांग्रेस नेता ने अलग-अलग तीन स्थानों पर बने नालों में धांधली के आरोप लगाए। उनका कहना है कि ठेकेदार ने अधिकारियों से सांठगांठ कर घटिया सामग्री लगाकर नालों का निर्माण कराया।

कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष प्रकाश चंद सैनी ने मुख्यमंत्री को एक शिकायती पत्र भेजा। उनका कहना है कि महानगर में वार्ड 31 मानकमऊ में एक नाले का निर्माण कराया गया। जिसमें ठेकेदार ने छह-छह इंच के स्थान पर 12-12 इंच पर सरिया डाला। इसके साथ ही उन्होंने वार्ड 49 में हुए नाला निर्माण पर भी सवाल उठाए हैं। साथ ही वार्ड संख्या 64 में बने नालों में भी ठेकेदार ने नगर निगम अधिकारियों से सेटिंग कर घटिया निर्माण किया। इसकी शिकायत की गई। लेकिन, नगर निगम अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रकाश चंद सैनी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें