ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़ महर्षि बाल्मीकि के प्रकाटोत्सव पर पर विहिप ने लिया उनके आदर्शो पर चलने का प्रण

महर्षि बाल्मीकि के प्रकाटोत्सव पर पर विहिप ने लिया उनके आदर्शो पर चलने का प्रण

दू परिषद हापुड़ की टीम ने नगर के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित शीतला माता मंदिर में महर्षि बाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई। जहां उनके आदर्शो कोे अपनाने का...


महर्षि बाल्मीकि के प्रकाटोत्सव पर पर विहिप ने लिया उनके आदर्शो पर चलने का प्रण
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हापुड़Sun, 01 Nov 2020 10:55 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व हिंदू परिषद हापुड़ की टीम ने नगर के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित शीतला माता मंदिर में महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई। जहां उनके आदर्शो कोे अपनाने का पदाधिकारियों ने प्रण लिया।

मुख्य वक्ता नागेन्द्र ने कहा कि सामाजिक समरता के माध्यम से महर्षि ने अदभूत कृति रामायण की रचना की। महर्षि के आश्रम में भगवान श्रीराम ने आर्शीवाद लेकर, तब असुरों का वध किया। अतिथि मनोज ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने चोरी से जीवन को शुरू कर महाकाव्य रामायण लिखी। कमलजीत सिंह कनाड़ा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में भी वाल्मीकि समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सह प्रांतीय कॉर्डिनेटर विहिप रविन्द्र गुप्ता ने कहा कि हमारे जीवन का आधार वाल्मीकि समाज की देन है। इस मौके पर चेतन प्रकाश, रविन्द्र गुप्ता, महेश आर्य, रविन्द्र प्राचार्य, योगेश भारती, अरूण, विपिन, आशुतोष, कोमल ठाकुर, ज्योती सैनी आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें