Hapur News: मारपीट कर घायल करने का आरोप
हिन्दुस्तान, हापुड़
Hapur News: क्षेत्र के गांव सरूरपुर निवासी विवेक ने बताया कि उसके ही गांव में रहने वाले चार लोग उससे रंजिश मानते हैं। आए दिन मारपीट झ
मारपीट कर घायल करने का आरोप
Hapur News: क्षेत्र के गांव सरूरपुर निवासी विवेक ने बताया कि उसके ही गांव में रहने वाले चार लोग उससे रंजिश मानते हैं। आए दिन मारपीट झगड़ा फसाद करते रहते है। पीड़ित ने बताया कि दो दिन पूर्व आरोपियों ने उसको रोक कर गाली गलौच की थी। उस समय तो गांव के लोगो ने बीच-बचाव करा दिया था। उसके बाद शनिवार को जब वह घर मे सोया हुआ था तभी आरोपी वहां आए और उस पर हमला कर दिया। उसके बाद आरोपी उसका फोन लेकर चले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।


