अवैध प्लाटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

प्राधिकरण की टीम ने पिलखुवा क्षेत्र में की कार्रवाईप्राधिकरण की कार्रवाई से अवैध प्लाटिंग करने वालों में मची अफरा तफरी फोटो संख्या 29 फोटो परिचय अवैध

अवैध प्लाटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माणों और अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिलखुवा विकास क्षेत्र में पांच स्थानों पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया है। जबकि एक व्यवसायिक निर्माण को सील कर दिया है। सभी का मानचित्र प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं कराया गया था। प्राधिकरण की टीम ने ग्राम खेड़ा धौलाना रोड पर अमित तोमर, विशु तोमर और शाहिद की 5000 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, धौलाना रोड प्रधानमंत्री आवास योजना के सामने ग्राम खेड़ा में आलोक और शाहिद की 5000 वर्ग मीटर, सुखसागर उत्सव वाटिका के पास इस्लाम, उस्मान, मूलचंद, मदन और विकास चौधरी की 19 हजार वर्ग मीटर, राजेंद्र अग्रवाल, अमरीश त्यागी व चांद की 5000 वर्ग मीटर, परतापुर रोड पर अफजाल और मुकेश की 8000 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया है।

जबकि ग्राम खेड़ा धौलाना रोड पर आसिफ सैफी का 300 वर्ग गज में व्यवसायिक निर्माण को को सील कर दिया है। सभी ने प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया था।प्रधिकरण के प्रभारी सचिव अमित कादियान ने बताया कि प्राधिकरण की अवैध निर्माण व विकास कार्यों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी। आमजन से अपील की है कि नियमानुसार मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण और विकास कार्य कराएं। अवैध निर्माणों के विरुद्ध कार्यवाही में किसी भी क्षति के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।