हर हर गंगे के जयकारे से गूंजा गंगा का किनारा

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले के दौरान मंगलवार को गंगानगरी के साथ ही ग्राम पुष्पावती पूठ और कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल लठीरा के तट पर पहुंचे कई लाख श्रद्धा

हर हर गंगे के जयकारे से गूंजा गंगा का किनारा

ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले के दौरान मंगलवार को गंगानगरी के साथ ही ग्राम पुष्पावती पूठ और कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल लठीरा के तट पर पहुंचे कई लाख श्रद्धालुओं ने गंगे मैय्या की जय, हर-हर गंगे और भगवान शिव के जयघोष के साथ गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। मोक्ष, पुण्य और परमात्मा की अनुकंपा पाने के लिए ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर गंगानगरी में हर तरफ भक्ति का सैलाब दिखाई दिया। मंगलवार को गंगा नगरी में चल रहे तीन दिवसीय ज्येष्ठ गंगा दशहरे मेले का मुख्य स्नान किया गया। सुबह से ही शुरू हुआ स्नान। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने पुजारियों से पूजन और हवन भी कराया गया।

पिछले तीन दिनों से गंगानगरी में रौनक बनी रही। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार ब्रजघाट, पुष्पावती और खादर के कच्चे घाटों पर करीब श्रद्धालु पहुंचे। चिलचिलाती गर्मी में बढ़ते पारे की परवाह न करते हुए दिनभर श्रद्धालुओं का ब्रजघाट व अन्य घाटों पर पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा के जयकारों के साथ स्नान शुरू किया तो गंगा घाटों का माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिरों में घंटे घड़ियाल की आवाज गूंजती रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।