Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsTenant Assaulted by Landlord and Nephew in Pilkhuwa Serious Injuries Reported
पिलखुवा : किरायेदार को हॉकी और लाठी-डंडों से पीट अधमरा किया

पिलखुवा : किरायेदार को हॉकी और लाठी-डंडों से पीट अधमरा किया

संक्षेप: Hapur News - पिलखुवा के खेड़ा गांव में एक किरायेदार गौरव के साथ मकान मालिक दीपक और उसके भांजे दिवाकर ने हॉकी और लाठी-डंडों से मारपीट की। गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sat, 1 Nov 2025 11:46 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में किराये पर रहने वाले एक व्यक्ति के साथ मकान मालिक और उसके भांजे ने हॉकी और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। इसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव खेड़ा में रहने वाले दीपक कुमार के घर में बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भैना निवासी गौरव किराये पर रहता है। 29 अक्तूबर को गौरव के कमरे पर उसके बहनोई प्रदीप और उसका भाई सागर किसी काम से आए हुए थे। आरोप है कि तभी मकान स्वामी दीपक और उसका भांजा दिवाकर हाथों में हॉकी और लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंच गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे पहले कि गौरव कुछ समझ पाता, तब तक आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच कर दी। विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस मारपीट में उसके सिर और हाथ में गंभीर चोट आई हैं। किसी प्रकार उसके बहनोई और भाई ने उसे बचाया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मकान स्वामी दीपक और उसके भांजे दिवाकर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।