बस की चपेट में आकर किशोर हुआ घायल, काटना पड़ा पैर

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक निजी बस की चपेट में आकर 13 वर्षीय किशोर कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक पैर काटना पड़ा और दूसरे पैर में कई फ्रैक्चर हुए। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बस की चपेट में आकर किशोर हुआ घायल, काटना पड़ा पैर

हापुड़, संवाददाता। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक निजी बस की चपेट में आकर 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों को उसका एक पैर काटना पड़ा। जबकि दूसरे पैर में कई जगह फ्रैक्चर होने के कारण आपरेशन करते हुए रॉड डाली गई हैं। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाने में दर्ज मुकदमे में जिला हरदोई के थाना तड़ियावां क्षेत्र के गांव करनपुर के रमलू ने बताया कि बीती 10 मार्च 2026 को वह अपने परिवार के साथ निजी बस में सवार होकर हरियाणा में मजदूरी करने जा रहा था।

जब बस बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित शिव ढाबे पर रुकी तो उसका 13 वर्षीय पुत्र कृष्णा चाय-नाश्ता लेने के लिए नीचे उतर गया। आरोप है कि जब कृष्णा ढाबे से चाय-नाश्ता लेकर वापस बस में चढ़ने लगा तो चालक ने अचानक बस चला दी। इससे किशोर संतुलन खोकर बस के पहिए के नीचे आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए और वह बेहोश हो गया।घटना के बाद बस के क्लीनर ने घायल किशोर को परिजनों को बिना बताए मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। बाद में परिजन भी वहां पहुंच गए, जहां रातभर उसका इलाज चला। अगले दिन 11 मार्च को घायल को ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया। वहां से 14 मार्च को छुट्टी मिलने के बाद उसे लखनऊ के अल्फा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों को किशोर का बांया पैर काटना पड़ा, जबकि दाहिने पैर में चार जगह फ्रैक्चर होने के कारण रॉड डाली गई है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ कदमा दर्ज कर जांच शरू कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।----

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।